Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Air Chiefs of India and Britain, along with their families, paid obeisance at the Golden Temple.
{"_id":"69c37464cc9f247fd309b601","slug":"video-the-air-chiefs-of-india-and-britain-along-with-their-families-paid-obeisance-at-the-golden-temple-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत और ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुखों ने परिवार सहित स्वर्ण मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुखों ने परिवार सहित स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में बुधवार को भारत और ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुखों ने अपने परिवारों सहित माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
भारतीय वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह और यूनाइटेड किंगडम के वायु सेना प्रमुख हार्वे स्मिथ ने दरबार साहिब में नतमस्तक होकर देश की खुशहाली और शांति के लिए अरदास की।
इस मौके पर गुरुद्वारा परिसर के सूचना अधिकारियों द्वारा दोनों अधिकारियों को श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा, दर्शन दीढ़ी और सिख इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दर्शन के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सूचना केंद्र में उन्हें सम्मान चिन्ह और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
मीडिया से बातचीत में यूके के वायु सेना प्रमुख हार्वे स्मिथ ने कहा कि स्वर्ण मंदिर की यात्रा उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह उनकी भारत की पहली यात्रा है और भारतीय वायु सेना प्रमुख के साथ यहां आना दोनों देशों की गहरी मित्रता और साझेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध विकसित हुए हैं और वह भविष्य में भी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। साथ ही उन्होंने दोबारा स्वर्ण मंदिर आने की इच्छा जताते हुए कहा कि अगली बार वह अपने अन्य परिवार के सदस्यों को भी इस पवित्र स्थल के दर्शन कराने लाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।