Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The body of a young man shot in Canada arrived in his village months later, and he was given a tearful farewell.
{"_id":"699051b309a475e355004b01","slug":"video-the-body-of-a-young-man-shot-in-canada-arrived-in-his-village-months-later-and-he-was-given-a-tearful-farewell-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडा में गोली लगने से मारे गए युवक का शव महीने बाद पहुंचा गांव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में गोली लगने से मारे गए युवक का शव महीने बाद पहुंचा गांव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
जंडियाला गुरु के पास स्थित देवीदासपुरा गांव के एक नौजवान की कनाडा में गोली लगने से हुई मौत के बाद उसका शव एक महीने बाद गांव पहुंचा। शुक्रवार को पूरे गांव में गम का माहौल रहा और सैकड़ों नम आंखों ने युवक को अंतिम विदाई दी।
मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सिमरनजीत वर्ष 2023 में पढ़ाई के उद्देश्य से कनाडा गया था, ताकि वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार का भविष्य संवार सके। कुछ समय पहले परिवार को कनाडा से फोन पर सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार और कनाडा सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बेटे के पैसे और जरूरी सामान, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप शामिल हैं, परिवार को लौटाने की भी अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।