{"_id":"6a3783f4f68c58a9220480ef","slug":"international-yoga-day-governor-kataria-said-on-yoga-day-india-is-the-yoga-guru-of-the-world-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: योग दिवस पर राज्यपाल कटारिया बोले, भारत विश्व का योग गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: योग दिवस पर राज्यपाल कटारिया बोले, भारत विश्व का योग गुरु
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 21 Jun 2026 11:56 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है और आज पूरी दुनिया इसकी महत्ता को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 174 देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समर्थन किया जाना इस बात का प्रमाण है कि योग वैश्विक स्तर पर लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। राज्यपाल ने कहा कि भारत अनादि काल से योग विद्या का गुरु रहा है। उन्होंने भगवान कृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें योगेश्वर कहा जाता है, जो भारतीय परंपरा में योग के महत्व को दर्शाता है। कटारिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन एक-दूसरे के पूरक हैं। व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होगा तभी उसका मन भी स्वस्थ रहेगा और वह समाज व राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकेगा। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।