{"_id":"698c6a6118da486aad0d5460","slug":"video-challenging-persons-organization-formed-in-moga-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में चैलेंजिंग पर्सन संस्था का गठन, विधवाएं, दिव्यांग और पूर्व सैनिक शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में चैलेंजिंग पर्सन संस्था का गठन, विधवाएं, दिव्यांग और पूर्व सैनिक शामिल
मोगा में नई संस्था चैलेंजिंग पर्सन का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य पंजाब भर में दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और पूर्व सैनिकों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना है। डॉ. हरनेक सिंह रोड़े को पंजाब प्रधान और महिला विंग की प्रधान के रूप में रमनदीप कौर मरखाई को चुना गया। कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में दिव्यांग, पूर्व सैनिक और विधवा महिलाएं शामिल हुईं। इनमें कई ऐसी विधवा महिलाएं भी थीं, जिनके पतियों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई। संस्था की ओर से कहा गया कि सरकार अकसर इन वर्गों के हितों की बात तो करती है, लेकिन कई समस्याएं अभी भी अनदेखी हैं और उनकी आवाज दब जाती है। संस्था इनरी मांगों और समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाएगी। पंजाब प्रधान डॉक्टर हरनेक सिंह रोड़े ने कहा कि कुछ लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाकर सरकारी नौकरियां कर रहे हैं, जबकि वास्तविक दिव्यांगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से ऐसे प्रमाणपत्रों की जांच करवाने की मांग की। महिला विंग की प्रधान रमनदीप कौर मरखाई ने कहा कि कई विधवा महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं, खासकर वे जिनके पतियों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई। सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का जो वादा किया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ। संस्था ने सरकार से अपील की कि दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।