{"_id":"6a60ce830313d65ed906bd90","slug":"video-clash-between-sanitation-workers-and-police-in-barnala-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में कई कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में कई कर्मचारी घायल
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बरनाला में शहर की सफाई को लेकर वुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नगर निगम द्वारा शहर में लगे कूड़े के ढेर हटाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया गया, लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई सफाई कर्मचारी घायल हो गए।
बरनाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है, जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मानसून के मौसम में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शहर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
एसडी कॉलेज के सामने स्थिति उस समय अधिक तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।