{"_id":"69c23ba502000ffc5f0135c1","slug":"video-cm-bhagwant-mann-refuses-cbi-probe-into-warehouse-dm-suicide-case-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेयरहाउस डीएम सुसाइड केस की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयरहाउस डीएम सुसाइड केस की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान का इनकार
पंजाब वेयरहाउस के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में परिवार की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान ने इनकार कर दिया है।
मान ने कहा कि हमने न्याय का वादा किया। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब रिमांड ली जाएगी। चाहे कोई मंत्री हो या कोई आम आदमी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
जहां तक सीबीआई की बात है, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। वाई पूरन कुमार मामला, जिसमें हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के नाम आए थे - क्या उसे सीबीआई को सौंपा गया था? एक परिवार ने छलांग लगाई थी जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई थी और पत्नी बच गई थी। उसने कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए थे। पटियाला में आत्मदाह की एक घटना में कैप्टन अमरिंदर सरकार पर आरोप लगे थे, क्या उसमें सीबीआई जांच हुई थी?
पंजाब पुलिस इस जांच को संभालने में पूरी तरह से सक्षम है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक व्यक्ति अमित शाह का नाम लेकर आत्महत्या कर गया था उसमें कौन सी सीबीआई जांच हुई थी? क्या अमित शाह ने इस्तीफा दिया था?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।