{"_id":"69c24e23c0fa2c4c4f04dbd1","slug":"chandigarh-charanpreet-nagar-murder-case-malaysia-connection-contract-killing-revealed-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ चरणप्रीत नागर मर्डर केस: मलेशिया कनेक्शन, सुपारी किलिंग का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ चरणप्रीत नागर मर्डर केस: मलेशिया कनेक्शन, सुपारी किलिंग का बड़ा खुलासा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 24 Mar 2026 02:11 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत नागर उर्फ चीनी हत्याकांड में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) को पंजाब में चार लोगों की हत्या की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस मलेशिया लौटना था। जांच में खुलासा हुआ है कि जिन चार लोगों को निशाना बनाना था, उनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था। कारोबारी से रंगदारी मांगनी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की योजना थी। एजीटीएफ के एसपी विक्रम बराड़ के मुताबिक, हत्याकांड के बाद मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक शूटर के दोनों हाथों पर टैटू और कड़ा दिखाई दिया। इसी आधार पर टीम को शक हुआ कि यह वही शूटर हो सकता है, जिसने 2025 में कोटकपुरा में यादविंदर की हत्या की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।