Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Education system in shambles across 10 blocks of Rupnagar district; 'education revolution' is merely a facade: Rana K.P. Singh
{"_id":"6a60cd22b2ae8a57a3001afb","slug":"video-education-system-in-shambles-across-10-blocks-of-rupnagar-district-education-revolution-is-merely-a-facade-rana-kp-singh-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला रूपनगर के 10 ब्लॉकों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, शिक्षा क्रांति केवल दिखावा: राणा के.पी. सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला रूपनगर के 10 ब्लॉकों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, शिक्षा क्रांति केवल दिखावा: राणा के.पी. सिंह
पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार की "शिक्षा क्रांति" केवल दिखावा बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का जितना बुरा हाल वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।
ब्लॉक कांग्रेस नंगल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राणा के.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सबसे अधिक शोषण मौजूदा सरकार के समय में हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर राज्य के विभिन्न शहरों में लाठीचार्ज किया जाता है, जबकि कई शिक्षक संगठन शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को स्कूलों में पढ़ाने के बजाय आर्थिक जनगणना, मतदाता सूची तैयार करने तथा अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। हाल ही में 45 शिक्षकों की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय में बाढ़ सीजन के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में लगा दी गई, जबकि यह कार्य माइनिंग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए था।
राणा के.पी. सिंह ने बताया कि जिला रूपनगर के अंतर्गत आने वाले सभी 10 ब्लॉकों में एक भी ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी तैनात नहीं है। इसके अलावा जिले के 55 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 27 प्रिंसिपलों के पद रिक्त हैं। वहीं 59 हाई स्कूलों में से 27 स्कूल बिना हेडमास्टर के संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्कूलों में प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर केवल शिक्षण कार्य में लगाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।