{"_id":"6a58ca73d5e47cd3b2048493","slug":"video-outsourced-employees-of-moga-civil-hospital-demand-regularization-of-their-services-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सिविल अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने पक्के करने की उठाई मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सिविल अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने पक्के करने की उठाई मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मोगा के सिविल अस्पताल में पिछले करीब 15 वर्षों से आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को नियमित (पक्का) करने की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र जारी किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मीडिया के सामने भी रखा। आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि मोगा सिविल अस्पताल में करीब 17 कर्मचारी विभिन्न विभागों में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार अन्य विभागों के कर्मचारियों को नियमित कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 15 सालों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी सेवाओं को देखते हुए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी सेवा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उन्हें पक्का करने का निर्णय ले, ताकि उन्हें नौकरी की सुरक्षा और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एक पत्र लिखकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।