{"_id":"693d1d3bd43b4ecf2507767d","slug":"video-punjab-cm-bhagwant-mann-comments-on-congress-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर भड़के सीएम भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पंचायत समिति की 351 सीटों पर प्रत्याशी बिना मुकाबला जीत गए हैं। इनमें से 340 सीटों पर आम आदमी पार्टी, 8 सीटों पर आजाद और 3 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं। इन सीटों पर या तो नामांकन पत्रों में त्रुटि होने या सिंगल कैंडिडेट होने की वजह से मैदान में एक ही प्रत्याशी बचा था। इन आंकड़ों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चुनाव में खड़े करने के लिए कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को मजबूत लोग ही नहीं मिले और आरोप लगाते हैं कि नामांकन भरने से रोकने के लिए धक्का किया गया।
चंडीगढ़ में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों पर मान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लड़ने से पहले ही हार मान गई। चन्नी ने पहले से आप की मुहर लगे बैलेट पेपर छपवाने का बयान दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।