Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Robbery gang nabbed in Faridkot before striking; five accused arrested, sharp-edged weapons recovered; one already faces three prior cases
{"_id":"6a6b5161084c3898f90f7cc3","slug":"video-robbery-gang-nabbed-in-faridkot-before-striking-five-accused-arrested-sharp-edged-weapons-recovered-one-already-faces-three-prior-cases-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में वारदात से पहले दबोचा गया लूटपाट गिरोह, पांच आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद; एक पर पहले से 3 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में वारदात से पहले दबोचा गया लूटपाट गिरोह, पांच आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद; एक पर पहले से 3 केस
जिला पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले कार्रवाई करते हुए लूटपाट की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव राजोवाल के पास छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से कापा, खंडा, दो गंडासियां तथा गरारी लगी लोहे की पाइप बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भागथला कलां के लखबीर सिंह उर्फ गग्गू, रणजीत सिंह उर्फ गोखी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सा, गांव भागथला खुर्द के आकाशदीप सिंह उर्फ दीप तथा गांव मचाकी कलां के चरणदास उर्फ मोनू के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एएसआई राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक फिरोजपुर रोड से गांव हरदयालेआना जाने वाले लिंक रोड पर सुनसान जगह पर लूटपाट की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रणजीत सिंह के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।