{"_id":"6a4ccd908cdb3144d30d053d","slug":"video-scooter-rider-killed-after-being-hit-by-speeding-bus-in-zira-family-pleads-for-justice-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार
फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र में मक्खू रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार न्यू दीप प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह निवासी गांव महिया सिंह वाला खुर्द के रूप में हुई है। वह एक स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत था और किसी काम से स्कूटी पर कचहरी की ओर जा रहा था।
थाना सिटी जीरा के प्रभारी जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि अमृतसर की ओर से आ रही न्यू दीप बस के चालक ने गलत दिशा में आकर ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे स्कूटी सवार गुरमेल सिंह बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि गुरमेल सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो अविवाहित बेटे हैं। परिवार के पास न तो कृषि भूमि है और न ही आय का कोई अन्य साधन। उन्होंने आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहायता करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।