बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   State-wide strike by sanitation workers has a major impact in Nangal; markets remained closed until 4 PM

सफाई सेवकों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल का नंगल में व्यापक असर, शाम 4 बजे तक बंद रहे बाजार

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:58 PM IST
State-wide strike by sanitation workers has a major impact in Nangal; markets remained closed until 4 PM
बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई सेवक यूनियन पंजाब द्वारा 30 जुलाई को दिए गए प्रदेश स्तरीय बंद के आह्वान का नंगल में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के सभी प्रमुख बाजार शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहे। सफाई सेवक यूनियन और नंगल के वाल्मीकि समाज से जुड़े संगठनों के अलावा आम लोगों और व्यापारियों ने भी बंद का पूर्ण समर्थन किया। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शहर में विशाल रोष मार्च निकाला तथा पंजाब सरकार और स्थानीय निकाय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों के साथ अन्याय कर रही है। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा सरकार के प्रतिनिधियों ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर सफाई सेवकों को बिना शर्त नियमित (पक्का) किया जाएगा और उनकी सभी लंबित मांगें पूरी की जाएंगी। हालांकि, सरकार के लगभग साढ़े चार वर्ष पूरे होने के बावजूद न तो किसी सफाई सेवक को नियमित किया गया और न ही उनकी प्रमुख मांगों का समाधान किया गया। नेताओं ने कहा कि सरकार के रवैये को लेकर केवल सफाई सेवकों में ही नहीं, बल्कि वाल्मीकि समाज में भी भारी रोष है। उन्होंने बताया कि यूनियन के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर नंगल के सभी व्यापार मंडलों ने सहयोग दिया। जवाहर मार्केट, रेलवे रोड, अड्डा मार्केट, महावीर मार्केट, मेन मार्केट, पहाड़ी मार्केट सहित शहर के अन्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने भी अपना कारोबार बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि मेडिकल स्टोर सहित कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर लगभग सभी व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने सभी दुकानदारों, व्यापार मंडलों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन से आंदोलन को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi News : नगूल महादेव मोक्ष धाम में बनी तीसरी चिता, 25-30 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

30 Jul 2026

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कीरतपुर साहिब के बाजार रहे बंद

लुधियाना के गुरुदेव नगर में सड़क धंसी, कार पलटी

30 Jul 2026

शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, आराघर पंचायती मंदिर में हुआ जलाभिषेक

30 Jul 2026

फरीदकोट में बंद रहे बाजार, सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन

Mandi News : छोटी काशी में चिनार से बढ़ेगी हरियाली, इंदिरा मार्केट में लगाया गया पहला नया पौधा

30 Jul 2026

VIDEO: आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन, पांच कंपनियां कर रहीं चयन

30 Jul 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, किसानों ने दिया आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

30 Jul 2026

बांकीपुर उपचुनाव से पहले थाने में हंगामा, पुलिसकर्मी से प्रशांत किशोर की तीखी नोकझोंक

30 Jul 2026

विधि छात्र संजय हत्याकांड: मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी

30 Jul 2026

अमर उजाला की खबर का असर, परेड ग्राउंड को समतल करने का काम शुरू

30 Jul 2026

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मोगा रहा मुकम्मल बंद

Noida Pink Gym: पिंक जिम से सैकड़ों महिलाओं को मिली फिटनेस और आत्मविश्वास की नई पहचान

30 Jul 2026

VIDEO : लखनऊ में सुबह से ही मौसम साफ, 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

30 Jul 2026

VIDEO: एनपीएस पाठशाला में कर्मचारियों को दी योजनाओं की जानकारी

30 Jul 2026

Mandi News: पालना योजना से कामकाजी माताओं को राहत, मंडी में खुलेंगे 12 नए क्रेच केंद्र

30 Jul 2026

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में मुल्लांपुर दाखा में सफाई कर्मचारियों का विशाल रोष मार्च

30 Jul 2026

कोटकपूरा के डीएवी स्कूल में इंटैक ने विरासत एवं नागरिकता विषय पर कार्यशाला आयोजित

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मंडी गोबिंदगढ़ बंद

कानपुर: रैदास विहार में तीसरे दिन पहुंचे तहसीलदार-लेखपाल, खुले में रहने को मजबूर लोग

30 Jul 2026

Kanpur: जाजमऊ की नई बस्ती में दो दिन बाद भी जलभराव, खुले में रहने और सोने को मजबूर लोग

30 Jul 2026

सफाई सेवकों के पंजाब बंद के आह्वान का पटियाला में दिखा असर

30 Jul 2026

पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर प्रदर्शन

30 Jul 2026

जींद के नरवाना में श्रावण माह की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

30 Jul 2026

हांसी में सिंचाई विभाग के जेई व कैनाल गार्ड पर हमला, सबूत मिटाने के लिए छीने दो फोन; सरकारी गाड़ी पर भी हमला

30 Jul 2026

कानपुर: घाटमपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की पुण्यतिथि पर होगी विशाल श्रद्धांजलि सभा

30 Jul 2026

लालडू में पंजाब बंद का मिला जुला असर, सफाई कर्मचारियों ने निकाली विशाल रोष रैली

30 Jul 2026

Saharanpur: गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, भाकियू टिकैत ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन

30 Jul 2026

अमृतसर का पुतलीघर बाजार बंद

30 Jul 2026

फिरोजपुर में सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर किया रोष मार्च

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed