{"_id":"6a60b5e00a52e4b4890e74a9","slug":"video-toll-plazas-made-free-for-3-hours-in-punjab-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों का ट्रेड डील और लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ विरोध, पंजाब में 3 घंटे टोल प्लाजा किए फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का ट्रेड डील और लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ विरोध, पंजाब में 3 घंटे टोल प्लाजा किए फ्री
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को पूरे पंजाब में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और पंजाब सरकार के लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसानों ने राज्य के सभी टोल प्लाजा को तीन घंटे के लिए फ्री कर दिया। मोगा में भी किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला जहां मोगा-फिरोजपुर रोड स्थित दारापुर टोल प्लाजा और मोगा-जालंधर रोड पर कमालके टोल प्लाजा को किसानों ने तीन घंटे तक फ्री रखा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता बलोरा सिंह और इक्वाल सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार अमेरिका के आगे घुटने टेक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका जैसे देशों के साथ जो व्यापारिक समझौते करने जा रही है, वे देश के किसानों और आम जनता के लिए ‘मौत के वारंट’ के समान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।