{"_id":"6a3e52bc1bf9e53d7e0c130e","slug":"video-friend-murdered-in-jalandhar-body-buried-in-garbage-dump-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में किया दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में किया दफन
जालंधर में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुलडोजर की मदद से शव बरामद कर लिया है।
गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिवार ने 23 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त रवि से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली।
पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी।
गुरप्रीत अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में रवि के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।