Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Heavy rain causes accident on Aggarwal Street; bike falls into ditch; two youths rescued safely
{"_id":"6a70acf410be83ef2c0ed586","slug":"video-heavy-rain-causes-accident-on-aggarwal-street-bike-falls-into-ditch-two-youths-rescued-safely-2026-08-03-1785769204","type":"video","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश में भी डटे जालंधर ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सिग्नलों पर निभाई अपनी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश में भी डटे जालंधर ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सिग्नलों पर निभाई अपनी जिम्मेदारी
मौसम की चुनौतियों के बावजूद जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार शहर की सड़कों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। भारी बारिश के बीच भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, जाम की स्थिति से निपटने, राहगीरों और वाहन चालकों की सहायता करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिसकर्मी पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई को पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेनकोट और गमबूट वितरित किए गए थे। इन सुरक्षा उपकरणों की मदद से पुलिसकर्मी बिना किसी रुकावट के लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कठिन मौसम में भी यातायात संचालन को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं।
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने ट्रैफिक पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा भावना, अनुशासन और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से नागरिकों को खराब मौसम में भी सुरक्षित और सुचारू यातायात की सुविधा मिल रही है। कमिश्नरेट ने दोहराया कि हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर जनसेवा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।