{"_id":"699992a6fab200e3d1017e4a","slug":"video-jalandhar-police-nabs-smuggler-with-135-grams-of-heroin-and-15-grams-of-ice-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस ने 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आइस के साथ तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस ने 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आइस के साथ तस्कर को पकड़ा
नशों के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के तहत थाना डिवीजन नंबर-01 जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों तथा संदीप कुमार शर्मा (जॉइंट कमिश्नर), आकर्षी जैन (एडीसीपी-1) और अशोक मीना (एसीपी नॉर्थ) के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार (मुख्य अधिकारी, थाना डिवीजन नंबर-1) की टीम ने आरोपी नवजोत बाली पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी गुरु रविदास नगर, जालंधर को काबू कर उसके कब्जे से 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आइस बरामद की। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने सर्विस रोड, तूर एन्क्लेव मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान अमृतसर की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने घबराकर वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे काबू कर लिया। तलाशी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर-1 में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, और उससे गहन पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।