{"_id":"69b1474e6f92aebccd0f6fec","slug":"video-jalandhar-rural-police-launched-kaso-operation-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन
Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:13 PM IST
Link Copied
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी एवं सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि
यह ऑपरेशन इंद्रजीत सिंह, पीपीएस, डीएसपी (जांच), सुखपाल सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट और ओंकार सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर की निगरानी में किया गया। उन स्थानों पर विशेष जांच की गई जहां पुलिस को नशीले पदार्थों की बिक्री या अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी। इस ऑपरेशन की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के लिए चिन्हित क्षेत्रों में लगभग 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
रावां दी माला, महितपुर और धरमे दी छन्ना सहित विभिन्न इलाकों में तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया, जिन्हें नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।