{"_id":"69ad2d370300e3a8990d1c7c","slug":"video-no-ambulance-in-panchat-village-of-phagwara-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव पांछट में एंबुलेंस नहीं, मरीजों की जा रही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव पांछट में एंबुलेंस नहीं, मरीजों की जा रही जान
Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:33 PM IST
Link Copied
एक तरफ तो पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का दम भरते हैं लेकिन वहीं फगवाड़ा में हालात बिल्कुल इसके उल्ट दिखाई पड़ते हैं। आज बजट में पंजाब के वित्त मंत्री ने 143 नए आम आदमी क्लिनिक खोलने का एलान भी किया है, लेकिन पहले से चल रहे सरकारी हेल्थ सेंटरों में सुविधाएं देने के मामले में पंजाब सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।
फगवाड़ा के गांव पांछट स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एंबुलेंस तक नहीं है। अगर कोई एक्सीडेंट या फिर इमरजेंसी केस आता है उसके लिए मरीज को ले जाने के लिए 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है। यह एंबुलेंस फगवाड़ा से भेजी जाती है और एंबुलेंस को पांछट पहुंचने में आधा पौना घंटा लग जाता है जिसके कारण या तो तब तक मरीज की मौत हो जाती है या मरीज को प्राइवेट गाड़ी में फगवाड़ा को ले जाना पड़ता है। एंबुलेंस के इंतजार में कई कीमती जानें भी जा चुकी हैं। इसके अलावा हॉस्पिटल में एक मोर्चरी भी बनवाई गई है जिसमें डेड बॉडी को रखा जाता है। लेकिन रात के समय डॉक्टर ना होने के कारण किसी की मृत्यु होने की सूरत में डेड बॉडी को रखने के लिए भाम, डुमेली और फगवाड़ा के लिए जाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।