Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Student injured after being hit in the leg by an airgun pellet at a private school in Jagraon.
{"_id":"6a5606d0cadce84b4b0b6848","slug":"video-student-injured-after-being-hit-in-the-leg-by-an-airgun-pellet-at-a-private-school-in-jagraon-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं के निजी स्कूल में एयरगन से चली गोली, पैर में लगने से छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं के निजी स्कूल में एयरगन से चली गोली, पैर में लगने से छात्र घायल
जगराओं के एक नामी निजी स्कूल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में गोली चल गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सीआईए स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
घटना में एक छात्र के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल छात्र सिधवां बेट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पहले रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों द्वारा नाम-पता पूछे जाने पर उसके साथ आए लोग उसे किसी अन्य स्थान पर ले गए। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से पूछताछ की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान एयरगन से चली पेलेट एक छात्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।