{"_id":"69dba631417ff1ee450424ab","slug":"video-vathavana-nava-hathasa-jagarava-ma-shaka-jatana-pahaca-shaha-imama-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन नाव हादसा: जगरांव में शोक जताने पहुंचे शाही इमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन नाव हादसा: जगरांव में शोक जताने पहुंचे शाही इमाम
Ankesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:33 PM IST
Link Copied
दो दिन पहले वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों समेत कुल 13 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जिनमें से 6 लोग जगराओं के रहने वाले थे। इन 6 मृतकों में से 4 लोग एक ही परिवार के थे, जिससे शहर में मातम का माहौल बना हुआ है।
रविवार शाम पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी जगराओं की गीता कॉलोनी पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के घर जाकर गहरा दुख प्रकट किया। सबसे पहले वह मृतक मां-बेटे कविता बहल और मधुर बहल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। घर का माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख नम थी और परिजनों का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल था।
इसके बाद शाही इमाम मधुर बहल के मृतक चाचा-चाची चरनजीत और पिंकी के घर पहुंचे। वहां भी उन्होंने बेटे और अन्य परिजनों के साथ बैठकर उनके दुख में साझेदारी की। परिवार के लोग अपनों की याद में बिलख रहे थे और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ था।
अंत में वह मृतक ईशान कटारिया के घर पहुंचे और परिवार के साथ संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें अकेले जगराओं के 6 लोगों का जाना पूरे देश को झकझोर देने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।