{"_id":"6870c1f4ef76578f3e0f4205","slug":"video-before-mla-anmol-gagan-mann-the-municipal-council-president-inaugurated-the-park-of-nayagaon-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक अनमोल गगन मान से पहले नगर परिषद प्रधान ने किया नयागांव के पार्क का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक अनमोल गगन मान से पहले नगर परिषद प्रधान ने किया नयागांव के पार्क का उद्घाटन
मोहाली के नयागांव वार्ड नंबर 11 -12 नगर खेड़े के पास 43 लाख की लागत से बन रहे पार्क का उद्घाटन विधायक अनमोल गगन मान ने शुक्रवार को करना था। उद्घाटन का समय दोपहर 3:00 बजे था, लेकिन इससे पहले भाजपा की नगर परिषद प्रधान बलविंदर कौर ने पार्टी पार्षदों के साथ मिलकर पार्क का सुबह 10 बजे उद्घाटन कर दिया। इस दौरान नयागांव भाजपा नगर परिषद की प्रधान बलविंदर कौर, पार्षद ममता कोशिश, पार्षद अमनदीप कौर, पार्षद अर्चना कोरी, पार्षद विनोद बिंदोलिया, पार्षद हरमेश कटारिया नट्टू, पार्षद प्रमोद कुमार, संजू कांसल राजकुमार फौजी, भूपेंद्र सिंह भूपी, शुभम शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान नप प्रधान ने कहा इस पार्क को हाउस में पास करवाने और कमेटी की तरफ से इसको बनवाया जा रहा है। इस पार्क को बनने के बाद अब किस मुंह से विधायक इस पार्क का उद्घाटन करने आ रही हैं, वह इसका क्रेडिट लेने आ रही हैं। इस पार्क का उद्घाटन करने का हक भाजपा कमेटी नयागांव का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।