{"_id":"6a67689b99ed90df11010096","slug":"video-three-accused-who-fired-at-the-police-arrested-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को लगी गोली
शनिवार को पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए सोमवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और मोहाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस टीम का आरोपियों से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपियों ने सोमवार सुबह अदालत में सरेंडर कर दिया था।
घायल आरोपियों की पहचान जसकरण और लखविंदर के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपित गगन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी मोहाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
मौके से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोहाली मौके पर पहुंचे और पूरे आपरेशन का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।