{"_id":"6a671a174cb78343300a628a","slug":"video-sharavasata-ma-natayakaraya-ka-le-nakal-mahal-ka-tasara-thana-mal-shava-palsa-kara-raha-jaca-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में नित्यक्रिया के लिए निकली महिला का तीसरे दिन मिला शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में नित्यक्रिया के लिए निकली महिला का तीसरे दिन मिला शव, पुलिस कर रही जांच
यूपी के श्रावस्ती में एक महिला का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में धान की नर्सरी में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने मौके पर जांच-पड़ताल की। शव मिलने की सूचना पर एएसपी चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
घटना इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दीनानगढ़ के मजरा कैसियरपुरवा की है। गांव निवासी संगीता देवी (42) शनिवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टार्च लेकर निकली संगीता काफी देर तक घर वापस नहीं आईं। जिसके बाद सभी ने उनकी तलाश शुरू की।
गांव में उनका कुछ पता न चलने पर उन सभी ने पुलिस की मदद ली और इकौना में गुमशुदगी दर्ज करवाई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस संगीता की तलाश कर ही रही थी, कि सोमवार की सुबह संगीता का शव गांव के पास धान की नर्सरी में पड़ा मिला। शव की दुर्गंध से ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और ग्रामीणों ने संगीता के परिजनों को बताया। शव मिलने की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
एएसपी चंद्रकेश सिंह सुबह 9.00 बजे संगीता का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर जांच-पड़ताल की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।