{"_id":"6a671a3b9fb87132bf08338a","slug":"video-nineteen-days-after-the-wedding-a-husband-took-his-own-life-after-seeing-his-wife-with-another-man-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी के 19 दिन बाद पत्नी को युवक संग देखने पर पति ने मौत को गले लगाया, महिला ने भी आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 19 दिन बाद पत्नी को युवक संग देखने पर पति ने मौत को गले लगाया, महिला ने भी आत्महत्या का किया प्रयास
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहित युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी पत्नी ने भी नींद की गोलियां खा लीं और फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने हंगामा भी किया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जुगरामऊ निवासी अंकित कुशवाहा (25) की शादी सात जुलाई को खुशबू के साथ हुई थी। शादी को अभी 19 दिन ही हुए थे। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर अंकित ने अपनी पत्नी को बाजार में एक युवक के साथ देख लिया। जहां बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। आरोप है कि पति ने पत्नी पर उस युवक के साथ भागने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया गया कि सोमवार सुबह अंकित ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी खुशबू ने कथित रूप से नींद की गोलियां खा लीं।
उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने हंगामा किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।