{"_id":"6a1153fbe0c6062fc30cb1ca","slug":"video-uproar-at-computer-institute-in-patiala-brawl-erupts-over-rent-dispute-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हंगामा, किराए के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हंगामा, किराए के विवाद में मारपीट
पटियाला के विद्या नगर इलाके में स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में किराए के विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट का आरोप है कि मालिक के भेजे कुछ लोग इंस्टीट्यूट में घुस आए और तोड़फोड़ और मारपीट की।
इंस्टीट्यूट से जुड़े अशोक कुमार ने बताया कि वह म्यूटेशन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट सर्विस सोसाइटी में काम करते हैं। उनके मुताबिक, सुबह करीब 7-8 लोग हथियारों के साथ इंस्टीट्यूट में घुस आए। उनके पास डंडे और चाकू जैसे हथियार थे। आरोप है कि हमलावरों ने स्टाफ, स्टूडेंट्स और महिला कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
अशोक कुमार ने बताया कि हमले के दौरान उनके बेटे, पत्नी और साथी कर्मचारी साहिल को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि यह हमला किराए के विवाद की वजह से किया गया। उनके मुताबिक, पहले किराया 20,000 रुपये दिया जा रहा था, लेकिन मालिक इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये करने की मांग कर रहा था। यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है और आज इसकी पहली सुनवाई थी।
इंस्टीट्यूट में काम करने वाली मनीषा ने बताया कि हमलावरों ने पहले दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश की और फिर एक स्टूडेंट पर हमला किया। उसने आरोप लगाया कि स्टूडेंट के साथ बदसलूकी की गई और इंस्टीट्यूट का कैमरा और दूसरा सामान भी तोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।