Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Bar Associations announce strike across the state, complete strike till February 27
{"_id":"699c175d7205bf49580f6ede","slug":"video-bar-associations-announce-strike-across-the-state-complete-strike-till-february-27-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूरे राज्य भर में बार एसोसिएशन की हड़ताल, 27 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे राज्य भर में बार एसोसिएशन की हड़ताल, 27 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल की घोषणा
जिला बार एसोसिएशन मोगा ने राज्य स्तरीय निर्णय का समर्थन करते हुए 23 फरवरी से 27 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। मोगा जिला अदालत परिसर के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नई रेगुलेशन में जारी किए डिफेंस वकीलों की नियुक्ति, किलोमीटर के दायरे में ग्रामीण
स्थापना, खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुखबिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में जारी रेगुलेशन के तहत हर दो किलोमीटर के दायरे में ग्रामीण अदालतें खोलने की योजना बनाई गई है। वकीलों का कहना है कि इससे मौजूदा अदालतों की भूमिका कमजोर होगी और वकालत पेशे पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा अदालतों में ‘डिफेंस वकीलों की नियुक्ति’ के फैसले को भी बार एसोसिएशन ने विवादित बताया है। उनका तर्क है कि इससे स्वतंत्र वकालत प्रणाली प्रभावित हो सकती है और पेशे की स्वायत्तता पर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ठोस समीक्षा के लागू किए जा रहे नए प्रावधान अव्यवहारिक हैं और वकालत पेशे को कमजोर करने वाले साबित हो रहे हैं। राज्यभर के वकील स्वयं को उपेक्षित और पेशेवर रूप से आहत महसूस कर रहे हैं। मोगा बार एसोसिएशन की ओर से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब की सभी बार एसोसिएशन 23 से 27 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल पर रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।