{"_id":"69bbb8d113dd58ad6b01056d","slug":"video-caso-operation-in-moga-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस का कासो ऑपरेशन, 250 जवानों ने की सर्चिंग, 20 संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस का कासो ऑपरेशन, 250 जवानों ने की सर्चिंग, 20 संदिग्ध हिरासत में
मोगा जिले में अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से मोगा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर मोगा और धर्मकोट सबडिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन (CASO) के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 250 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने संदिग्ध घरों, व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान 20 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई वाहनों की तलाशी ली गई। एसएसपी अजय गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और 5 एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करी पर काबू पाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।