लीड्स इंडेन, भुल्लाराई रोड, बैकसाइड न्यू ग्रेन मार्केट फगवाड़ा की ओर से इंडियन ऑयल तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से सेफ्टी क्लिनिक कैंप और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप शुक्रवार 13 फरवरी को गांव भुल्लाराई में को-ऑपरेटिव सोसाइटी बैंक के नजदीक स्थित भुल्लाराई कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुप्ता हॉस्पिटल फगवाड़ा के जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डा. विकास गुप्ता एमबीबीएस, एमएस ने मरीजों की जांच की। इस अवसर पर इंडियन ऑयल जालंधर की फील्ड ऑफिसर निधि भाटिया ने उपभोक्ताओं को एलपीजी के फायदे बताते हुए कहा कि एलपीजी खाना पकाने और हीटिंग के लिए एक कुशल और किफायती ईंधन है। यह पारंपरिक ईंधन की तुलना में कम प्रदूषण करता है और कई क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भारत में एलपीजी को "रसोई गैस" के रूप में जाना जाता है, और यह देश में खाना पकाने के लिए एक प्रमुख ईंधन है। इस अवसर पर उन्होंने एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी से पूर्व किए जाने वाले प्री-डिलीवरी चेक (पीडीसी) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।