{"_id":"69e336e785d3ad5bc10b37f3","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-a-scrap-shop-in-moga-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के बूगीपुरा चौक के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी भयानक थी कि कबाड़ में खड़ी कई गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, कबाड़ में खड़ी एक गाड़ी को इलेक्ट्रिक कटर से काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिंगारी से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और पास में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल का भी बचाओ हो गया। दुकान मालिक लगभग 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कबाड़ की दुकान के मालिक सुरिंदर कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते कबाड़ में खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय कोई काम नहीं चल रहा था, उसी समय दुकान खोली गई थी और तभी अचानक आग लग गई।
फायर अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं, आग बुझने 4 फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गए थे जिससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक कटर से गाड़ियों की कटिंग के दौरान निकली चिंगारी बताया जा रहा है। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है और कबाड़ में खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।