Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Police Arrest Two Drug Traffickers, Seizing 120 Grams of Heroin and a Motorcycle
{"_id":"69ce1f68f806b923da09f46a","slug":"video-moga-police-arrest-two-drug-traffickers-seizing-120-grams-of-heroin-and-a-motorcycle-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
मोगा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सफलता हाथ लगी है। थाना मेहीना पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत दो नशा तस्करों को काबू किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरु सेवक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जी.टी. रोड से मेहिना की ओर जा रहे थे। जब पुलिस टीम दाना मंडी, गांव मेहिना के पास शाम करीब 8:30 बजे पहुंची, तो वहां एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव दातेवाल और विक्रमजीत सिंह निवासी गांव दातेवाल के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके हेरोइन और मोटरसाइकल कब्जे में लेकर थाना मेहिना में NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा तथा इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।