Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga police conducted a special search operation at the bus stand.
{"_id":"6980722c6ced4159000e2ab0","slug":"video-moga-police-conducted-a-special-search-operation-at-the-bus-stand-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन
मोगा की सीमा के भीतर कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मोगा जिले में स्थित सभी बस स्टैंडों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बाल कृष्ण सिंगला, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन), मोगा की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ चलाया गया। डीएसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अमन-शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष सर्च ऑपरेशन किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों को काबू कर उनसे गहन पूछताछ की गई। इसके साथ ही पार्किंग एरिया में खड़े लावारिस वाहनों को पुलिस कस्टडी में लेकर संबंधित अथवा नजदीकी पुलिस थानों में भेजा गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाना, आपत्तिजनक सामग्री, अवैध वस्तुओं अथवा नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित करना तथा अपराधियों की आवाजाही पर रोक लगाना था। मोगा पुलिस जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।