{"_id":"69e886037dd7e99d7703e21a","slug":"video-moga-police-conducts-caso-operation-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने चलाया CASO ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने निहाल सिंह वाला सब-डिवीजन में कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की और संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमों ने इस CASO ऑपरेशन में भाग लिया। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मोगा जिले के सब-डिवीजन निहाल सिंह वाला के ड्रग हॉटस्पॉट गांव जगाओ में विशेष CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कई घरों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।