Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Questions Raised Over Beautification Project in Moga: Curbstone Samples Fail; Civil Society Exposes Irregularities
{"_id":"6a1163991864b8f6600681aa","slug":"video-questions-raised-over-beautification-project-in-moga-curbstone-samples-fail-civil-society-exposes-irregularities-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर सवाल, कर्ब स्टोन के सैंपल फेल, सिविल सोसाइटी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर सवाल, कर्ब स्टोन के सैंपल फेल, सिविल सोसाइटी ने किया खुलासा
मोगा शहर में चल रहे करोड़ों रुपये के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा सिविल सोसाइटी ने आरोप लगाया है कि इस प्रोजेक्ट में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका खुलासा टेस्टिंग रिपोर्ट में हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिविल सोसाइटी के मेंबर गोरा सूद ने बताया कि नगर निगम द्वारा गीता भवन चौक के पास सेल्फी पॉइंट, डीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पास और प्रताप रोड पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया गया था। सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने इन स्थानों से कर्ब स्टोन और इंटरलॉक टाइल्स के सैंपल लेकर 18 मई 2026 को गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना की टेस्टिंग एवं कंसल्टेंसी सेल में जांच के लिए भेजे। 22 मई को आई रिपोर्ट में इंटरलॉक टाइल्स तो मानकों पर सही पाई गईं, लेकिन कर्ब स्टोन के सैंपल फेल हो गए जो कि पुराने इंटरलॉक टाइल्स को तोड़ कर इसके अंदर डाला गया। सिविल सोसाइटी का आरोप है कि कर्ब स्टोन बनाने की लागत मात्र 30–35 रुपये है, जबकि टेंडर में इसकी कीमत 300.57 रुपये के साथ जीएसटी अलग से लिया गया । उन्होंने बताया कि केवल प्रताप रोड पर ही 1960 मीटर कर्ब स्टोन लगाने के लिए लगभग 7.38 लाख रुपये का टेंडर दिया गया है। सिविल सोसाइटी ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एक बड़ा नेक्सस काम कर रहा है, जिसमें राजनीतिक नेता, प्रशासन, ठेकेदार और तत्कालीन मेयर शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदस्यों ने कहा कि यह सौंदर्यीकरण नहीं बल्कि पैसे कमाने का जरिया बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले की शिकायत विजिलेंस और ईडी को की जाएगी, साथ ही शहर के अन्य प्रोजेक्ट्स की भी जांच करवाई जाएगी, जिसमें और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।