Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Samyukt Kisan Morcha stages protest outside DC office in Moga; issues warning to the government.
{"_id":"69d38695b393dcbd2e08cedc","slug":"video-samyukt-kisan-morcha-stages-protest-outside-dc-office-in-moga-issues-warning-to-the-government-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी
मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और मजदूर संगठनों के सदस्य शामिल हुए। किसान नेताओं ने बताया कि आज पूरे पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले डीसी दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और मोगा में भी इसी कड़ी में यह धरना दिया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि बरसात के समय दरियाओं के पानी से फसलें खराब हो जाती हैं, इसलिए दरियाओं के बांध मजबूत किए जाएं ताकि नुकसान से बचाव हो सके। उन्होंने यह भी मांग की कि किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज सभी मामले रद्द किए जाएं। किसानों ने बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल 2025 और बीज बिल 2025 को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। उनका कहना है कि इन कानूनों से बड़े कॉर्पोरेट घरानों का खेती पर कब्जा बढ़ेगा और बीज किसानों की पहुंच से बाहर हो जाएंगे। नेताओं ने श्रम कानूनों में बदलाव पर भी विरोध जताते हुए कहा कि 29 पुराने कानूनों की जगह लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूर वर्ग के लिए नुकसानदायक हैं। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी और कर्मचारियों के यूनियन बनाने के अधिकार कमजोर होंगे। किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान और मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।