बाड़मेर जिले में एक निजी ट्रेवल्स की बस में युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही बस चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बाड़मेर निवासी एक युवती एमआर ट्रेवल्स की बस (नं. RJ 19 PD 0858) में जोधपुर से बाड़मेर की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान बस स्टाफ के सदस्य प्रेम पुत्र भोमाराम, निवासी बायतू और रेखाराम पुत्र खेमाराम ने युवती के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और आपत्तिजनक हरकतें कीं। इतना ही नहीं, बस से उतरकर जब युवती अपने घर जा रही थी, तब भी दोनों में से एक ने बाइक से उसका पीछा किया। घर पहुंचकर युवती ने अपने भाई जानकारी तो वह बस के संबंध में जानकारी लेने के लिए शहर के सिणधरी चौराहे पर पुहंचा। इस दौरान बस स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां दीं। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें:
कुंभलगढ़ दुर्ग पर ताजिया निकालने को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध, सैकड़ों लोग जुटे, नारेबाजी की
कोतवाली थानाधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बस के परिचालक रेखाराम और प्रेम कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी रेखाराम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।