{"_id":"68666160a9bbe1433a0ad0f9","slug":"video-saharanpur-mother-shakambhari-devi-birth-anniversary-was-celebrated-in-village-dholahedi-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: गांव धोलाहेडी में मां शाकंभरी का जन्मोत्सव मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: गांव धोलाहेडी में मां शाकंभरी का जन्मोत्सव मनाया गया
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:24 PM IST
Link Copied
चिलकाना में गांव धोलाहेडी के देवी मंदिर में मां शाकंभरी देवी की मूर्ति स्थापना का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन, पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
गुरुवार को धोलाहेडी में देवी मंदिर में मां शाकुंभरी देवी की मूर्ति के स्थापना दिवस पर पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। पूजन तथा हवन पंडित विपिन शर्मा द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि माता के विभिन्न रूप है। माता के यह सभी रूप मानव का कल्याण करते हैं। पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि मानव को सदैव माता की पूजा आराधना करते रहना चाहिए। माता की पूजा आराधना मन को शांति प्राप्त होती है तथा मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस दौरान आयोजित हवन में यजमान डॉ दीपक सैनी, अनुज सैनी, अमित सैनी, कन्हैया सैनी, श्यामलाल, मुकेश सैनी, सत्यवीर सिंह, मदन सैनी, राजेश कुमार, अमिश, सोनी, छोटू, अजय, पंकज कुमार आदि रहे। हवन पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।