{"_id":"68666180a804afb9d705c6b0","slug":"video-video-raebareli-nahara-ma-pana-na-aana-sa-pachhaugdha-raha-thhana-ka-rapaii-jallpara-thhaii-va-maratha-mainara-ma-naha-aaya-pana-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: नहरों में पानी न आने से पिछड़ रही धान की रोपाई, जलालपुर धई व मुरैठी माइनर में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: नहरों में पानी न आने से पिछड़ रही धान की रोपाई, जलालपुर धई व मुरैठी माइनर में नहीं आया पानी
दीनशाह गौरा ब्लाक में नहरों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। पानी न आने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जलालपुर धई व मुरैठी माइनर में अब तक पानी न आने से खेती पिछड़ रही है। गोड़ा गांव के किसान अवध कुमार, शिवशंकर त्रिवेदी व गंगा मिश्र ने बताया कि निजी नल कूप के सहारे किसी तरह धान की नर्सरी तैयार कर ली गई है, लेकिन रोपाई के लिए पानी की जरूरत अधिक है।
कई बार स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर माइनरों में पानी छोड़वाने की मांग कि, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुदामा पुर गांव के संजय कुमार, दिलीप तिवारी, गणेश कुमार, कल्लू पासी, गणेश यादव, देशराज सिंह व अवध राज सिंह ने नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है।
ग्रामीणों ने बताया कि नहरों में जल्द पानी न छोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जेई हरिश्चंद का कहना है कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।