{"_id":"68665e4fc879327951039349","slug":"video-woman-claims-snake-bite-in-bijnor-hospital-alleges-doctor-ignored-her-plea-for-anti-venom-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"'सांप ने काटा है...एंटी स्केन वेनम डोज लगा दो, अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टर ने किया अनसुना, बताया झूठा! हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सांप ने काटा है...एंटी स्केन वेनम डोज लगा दो, अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टर ने किया अनसुना, बताया झूठा! हंगामा
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:11 PM IST
बिजनौर के किरतपुर थानाक्षेत्र में गांव इस्लामपुर बेगा निवासी रूबी नाम की महिला गुरुवार को सरकारी अस्पताल पहुंची और चिकित्साधिकारी से एंटी स्केन वेनम डोज लगाने की मांग की।
रूबी ने बताया कि वह एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) में कार्यरत है और रात में उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। विभागीय साथियों ने उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा।
रूबी के अनुसार, वह पैर पर बंधा पट्टा भी दिखा रही थी लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे झूठा करार दिया और इलाज से इनकार कर दिया।
इसके विरोध में रूबी ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और न्याय की मांग की।
इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने बताया कि अस्पताल में 40 डोज एंटी स्केन वेनम मौजूद हैं और यदि किसी मरीज में सर्पदंश के लक्षण होते हैं, तो उसे तुरंत डोज दी जाती है।
डॉ. देशवाल ने यह भी कहा कि महिला पूरी तरह स्वस्थ प्रतीत हो रही थी और अस्पताल में पिछले एक साल से सर्पदंश का कोई केस नहीं आया है।
फिलहाल मामले को लेकर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में प्राथमिक जांच और संवेदनशील मामलों की सुनवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।