सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: India Advancing Towards Developed Nation Status Under PM Modi, Says Gajendra Singh Shekhawat

Jodhpur News: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा, जोधपुर में बोले गजेन्द्र सिंह शेखावत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 07:33 PM IST
Jodhpur News: India Advancing Towards Developed Nation Status Under PM Modi, Says Gajendra Singh Shekhawat
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसकी आवश्यकता देश को आजादी के बाद से महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश अविश्वास और निराशा के माहौल से निकलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर हुआ है।

शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर हुआ था। उनके अनुसार उस समय भ्रष्टाचार और बड़े घोटालों के मामलों ने जनता में निराशा का माहौल पैदा कर दिया था। साथ ही कूटनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का भी देश पर प्रभाव पड़ा था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने नई दिशा पकड़ी और आज आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में केंद्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी और परिवर्तनकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी: समधी ने दिखाया करोड़पति बनने का सपना, 11.68 लाख लेकर ईंट-पत्थर से भरा सूटकेस थमाया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक प्रगति मजबूत बनी हुई है। वर्तमान दौर केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी कालखंड है।

राजस्थान की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने सुशासन और स्थिर नेतृत्व की छवि स्थापित करते हुए राज्य के विकास को नई गति दी है। 

शिमला में विदेशी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: विकास खंड कुल्लू के बीडीसी सदस्यों को दिलाई शपथ

06 Jun 2026

Video: बशिंग में शुरू हुई जोनल एएसआईएससी क्रिकेट प्रतियोगिता, दानवेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

06 Jun 2026

एचपीसीएल हत्याकांड: बदायूं में एसएसपी से मिले मृतक सुधीर गुप्ता के परिजन

06 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान की मांग

06 Jun 2026

एनटीए को भंग करने की मांग, श्रीनगर गढ़वाल में छात्रों का प्रदर्शन

06 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

06 Jun 2026

Video: बिजली लाइन बिछाने के नाम पर सड़क खोदी, आवागमन हुआ मुश्किल

06 Jun 2026
विज्ञापन

Video: लू से बढ़ता है ब्रेन से संबंधित बीमारियों का खतरा, बच्चों का रखें खास ख्याल

06 Jun 2026

Video: पेड़ों की बढ़त में बाधा बनी पुरानी लोहे की रेलिंग, जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल

06 Jun 2026

VIDEO: आगरा के 237 अस्पतालों में नहीं फायर NOC, अग्निशमन नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

06 Jun 2026

VIDEO: ये लक्षण हैं खतरे की घंटी, जांच में मिले हजारों टीबी मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

06 Jun 2026

VIDEO: आगरा-इटावा हाईवे पर अंडरपास का 50 फीसदी काम पूरा, पांच लाख लोगों को मिलेगी सुविधा

06 Jun 2026

VIDEO: बिजली संकट पर आप का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

06 Jun 2026

Video: होली क्षेत्र में भूकंप से कई घरों में आई दरारें, लोगों में रही दहशत

06 Jun 2026

VIDEO: राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन बढ़ा रोमांच

06 Jun 2026

Video: एसपीयू ने समय से पहले घोषित किए स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम, विद्यार्थियों को राहत

06 Jun 2026

सादाबाद के मीरपुर में हुआ पौधारोपण, तुलसी पौधा किए भेंट

06 Jun 2026

Video: रिकांगपिओ में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त से सम्मान पाकर चहके मेधावी

06 Jun 2026

हमीरपुर: 10 करोड़ रुपये से तैयार होगा नगर निगम का कार्यालय

Video: जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, भाजपा ने किया डीसी का घेराव

06 Jun 2026

VIDEO: जानलेवा हमले का आरोपी व 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

06 Jun 2026

VIDEO: युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

06 Jun 2026

Video: बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतरे सफाईकर्मी, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

06 Jun 2026

Video: दिन में जलती रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली बचत पर उठे सवाल

06 Jun 2026

Video: वीआईपी मूवमेंट के दौरान हनुमान सेतु चौराहे पर लगा जाम, गर्मी में लोग हुए परेशान

06 Jun 2026

Video: दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, समायोजन की मांग

06 Jun 2026

Video: मशालों की रोशनी में निकली माता शीतला की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

06 Jun 2026

एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

06 Jun 2026

महिला अपराधों की विवेचनाओं में लापरवाही पर एसपी सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

06 Jun 2026

बिजली कटौती के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

06 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed