सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gajendra Singh Shekhawat Big Claim Gehlot is Trying to Block Sachin Pilot Again

गहलोत ने फिर निकाला पुराना ‘जिन्न’, पायलट को रोकने की कोशिश कर रहे हैं; गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 10:58 PM IST
Gajendra Singh Shekhawat Big Claim Gehlot is Trying to Block Sachin Pilot Again
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की और राष्ट्रीय व राज्य राजनीति से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

जनसुनवाई को लेकर शेखावत ने कहा कि जनता से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना उनके नियमित कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है और वे लगातार इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

गैस सिलेंडर की कीमतों पर क्या बोले?
एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल भारत की नहीं, बल्कि वैश्विक चुनौती है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिसका असर विभिन्न देशों पर पड़ा है। शेखावत ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ कम करने का प्रयास किया है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि किसी भी विषय पर टिप्पणी करने से पहले देश की संस्कृति और इतिहास को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार बयान देना आवश्यक है।

फतेह राज कल्ला की प्रतिमा खंडित होने पर प्रतिक्रिया
जोधपुर के सदर बाजार क्षेत्र में फतेह राज कल्ला की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के मामले पर शेखावत ने कहा कि यदि किसी दुर्घटना में मूर्ति टूट जाती है तो उसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि फतेह राज कल्ला समाज के सम्मानित व्यक्तित्व थे और उनकी प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें-  'सचिन पायलट को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे गहलोत': विवाद में भाजपा की एंट्री; मदन राठौड़ के बयान से गरमाई सियासत

अशोक गहलोत पर लगाया बड़ा आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हॉर्स ट्रेडिंग संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, ऐसे में वहां किसी प्रकार की राजनीतिक खरीद-फरोख्त की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कांग्रेस नेता सचिन पायलट के राजनीतिक कद में वृद्धि की संभावना बनती है, तब पुराने विवादों को फिर से सामने लाया जाता है। शेखावत ने कहा कि यदि अशोक गहलोत को कथित तौर पर विधायकों को करोड़ों रुपये दिए जाने की जानकारी थी, तो उस समय उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गहलोत को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

युवाओं को लेकर कही यह बात
युवाओं से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और केंद्र सरकार युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

07 Jun 2026

खैर बाईपास पर छात्रों के गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

07 Jun 2026

शामली: धर्मांतरण मामले में युवती और उसका पिता गिरफ्तार

07 Jun 2026

दिल्ली में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जन जागरण

07 Jun 2026

मोगा में खुलेआम हो रहा नशा, खाल प्लॉट में इंजेक्शन लगाता पकड़ा युवक; वीडियो वायरल

विज्ञापन

Una: रेंजर ऑफिसर राहुल ठाकुर बोले- अवैध कटान की सूचना तुरंत दें, पहचान रहेगी गुप्त

07 Jun 2026

Mandi: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रहा सामान्य, पुलिस की मुस्तैदी से नहीं लगा लंबा जाम

07 Jun 2026
विज्ञापन

Mandi: मित्र देव बने सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास के अध्यक्ष

07 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेगीं 228 बसें, बस स्टेशन पर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

07 Jun 2026

VIDEO: यमुनाब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट रैक लगाने का प्रतिबंध, चैंबर ने किया विरोध

07 Jun 2026

VIDEO: ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों पर शिकंजा, 726 लोगों से वसूला जुर्माना

07 Jun 2026

VIDEO: बिना टिकट यात्रा करते पकड़े 1058 यात्री, वसूला जुर्माना

07 Jun 2026

VIDEO: आगरा से नोएडा जाएंगी 23 ई-बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

07 Jun 2026

झज्जर दुजाना हत्याकांड: मृतक विजय सैनी के परिवार से मिलने पहुंते राजकुमार सैनी

Shahjahanpur News: विनोबा सेवा आश्रम में गोष्ठी का आयोजन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रखे विचार

07 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस पर निकली ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली

07 Jun 2026

शव पहुंचते ही मच गई चीख पुकार

07 Jun 2026

उग्रसेन सिंह सेतु की चोरी हुई जालियां लगवाने के लिए किया शिकायत

07 Jun 2026

जालंधर में नाके पर घूस लेता पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल

07 Jun 2026

VIDEO: 25000 का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 315 बोर का तमंचा व 1200 रुपये बरामद

07 Jun 2026

VIDEO: अयोध्या कैंट स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान, पीने के लिए पानी तक नहीं

07 Jun 2026

VIDEO: दिन की शुरुआत माता - पिता के चरण स्पर्श करें, अटल ज्ञानशाला का आयोजन

07 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के रुकने के लिए किए गए इंतजाम

07 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से, 12 केंद्रों पर 28,512 अभ्यर्थी होंगे शामिल

07 Jun 2026

VIDEO: रायपुर व बिलासपुर चिड़िया घर से लखनऊ चिड़ियाघर लाए जाएंगे वन्य जीव

07 Jun 2026

विकासपुरी में सेंधमारी करने वाला शातिर गिरफ्तार, प्ले स्कूल में हुई थी वारदात

07 Jun 2026

VIDEO: बिजली के खंभे से उठी चिंगारी में जल गई पूरी दुकान, लाखों का नुकसान

07 Jun 2026

राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षिका ने शादी की 28वीं सालगिरह पर रक्तदान शिविर लगाकर दिया मानवता, मेयर राजीव जैन भी हुए शामिल का संदेश

07 Jun 2026

VIDEO: सरकार ऐसी चुनें जो गाय की रक्षा करे, आगरा पहुंची गविष्टि यात्रा में गूंजा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का संदेश

07 Jun 2026

हाईवे की सर्विस रोड पर नहीं भरेगा पानी, जीएमडीए बनाएगा मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन

07 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed