{"_id":"6a25577577406724640e940d","slug":"seminar-organized-at-vinoba-seva-ashram-in-shahjahanpur-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विनोबा सेवा आश्रम में गोष्ठी का आयोजन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विनोबा सेवा आश्रम में गोष्ठी का आयोजन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 05:05 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संत विनोबा महात्मा गांधी के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे। उन्होंने अध्यात्म के क्षेत्र को अत्यधिक पोषित किया। विनोबा ने अपना जीवन गरीबों के हितार्थ समर्पित किया। 45 लाख एकड़ जमीन भूदान में मिलना एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। गांधी विनोबा का मिलन एक दैवीय संयोग था।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को विनोबा सेवा आश्रम बरतारा में अहिंसा सभागार में आयोजित विनोबा विचार संगम गोष्ठी में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य राजनीति ही रहा। हमने उससे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विनोबा सेवा आश्रम के कारण यहां का प्रत्येक व्यक्ति विनोबा जी के जीवन के बारे में जानता है।
आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि विनायक के मन में बंगाल की क्रांति और हिमालय की शांति की अभिलाषा थी। इस क्रांति और शांति का संगम उन्हें गांधी में दिखा। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य केशव चंद्र मिश्रा, लखनऊ से आए डॉ.आदर्श पांडेय, विमला बहन ने विचार रखे।
मोहित कुमार ने अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाने के बाद मंत्री को भेंट किया। सीना शर्मा ने पुस्तक भेंट की। क्षेत्र के 11 प्रधानों व आश्रम परिवार के 11 लोगों व वृद्धाश्रम के प्रबंधक ब्रह्मदेव ने उत्कृष्ट विधायक चयन होने पर अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मंत्री ने आश्रम की पुस्तक का विमोचन भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।