{"_id":"6a2555d9ef35afb96f0e779d","slug":"video-video-25000-ka-inama-samahaka-thashhakarama-ka-aarapa-mathabhaugdha-ma-ghayal-315-bra-ka-tamaca-va-1200-rapaya-bramatha-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 25000 का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 315 बोर का तमंचा व 1200 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 25000 का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 315 बोर का तमंचा व 1200 रुपये बरामद
सामूहिक दुष्कर्म, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के आरोपी के साथ शनिवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। आरोपी के 25000 रुपये के इनामी था और आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस व 1200 रुपये नकद बरामद हुआ है।
मुठभेड़ की जानकारी देते एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लौकीपुरवा निवासी ननके(26) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, षड्यंत्र रचने, एससी-एसटी एक्ट व अवैध हथियार रखने की प्राथमिकी दर्ज है। शनिवार की देर रात लगभग 12:30 बजे कोतवाली भिनगा पुलिस को आरोपी ननके के बाइक से नेवरिया की तरफ से लक्ष्मणनगर–गिलौला मार्ग की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली। साथ ही ननके के पास हथियार होने का भी इनपुट मिला।
गुप्त सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व उनकी टीम के साथ नेवरिया मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख कर ननके ने भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो ननके ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में ननके के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।
पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी सोनवा पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस और 1200 रुपये नकद बरामद हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।