{"_id":"6a2555d28d614862b50ec6e1","slug":"video-video-ayathhaya-kata-satashana-para-avayavasathao-sa-yatara-parashana-pana-ka-le-pana-taka-naha-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या कैंट स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान, पीने के लिए पानी तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या कैंट स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान, पीने के लिए पानी तक नहीं
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर लगी बैगेज स्कैनिंग मशीन खराब हो गई। मशीन बंद होने के कारण यात्रियों की जांच प्रक्रिया प्रभावित रही और लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी पानी की टोटियों में केवल एक से ही ठंडा पानी आने के कारण यात्रियों की लंबी कतार लग गई।
भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी भरने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर एक पानी की टोटी से पानी बहता रहा।
सुल्तानपुर से आए एक यात्री ने बताया कि अयोध्या में देशभर से श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए खराब मशीनों और पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।