{"_id":"6a2558c6502e0984b20a48b8","slug":"video-ban-on-placing-cement-rakes-at-yamuna-bridge-goods-shed-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुनाब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट रैक लगाने का प्रतिबंध, चैंबर ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुनाब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट रैक लगाने का प्रतिबंध, चैंबर ने किया विरोध
आगरा में रेलवे ने यमुनाब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट रैक लगाने पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। सीमेंट रैक कीठम मालगोदाम पर उतारे जाएंगे। नेशनल चैंबर ने इस प्रतिबंध का विरोध किया है। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, एसएन अग्रवाल और सदस्य चंद्रवीर सिंह ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से इस प्रतिबंध को अनुचित बताया है। चैंबर पदाधिकारियों का कहना है कि कीठम मालगोदाम के लिए एक सिंगल लाइन है। इससे माल समय पर नहीं मिलेगा और रेलवे को भी विलंब शुल्क का नुकसान होगा। इस आदेश को तत्काल स्थगित किया जाए। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि भविष्य में जमुनाब्रिज मालगोदाम को हटाया जाएगा। ये अब आवासीय इलाके में आ गया है। इससे प्रदूषण भी होता है। तीन महीने के लिए कीठम मालगोदाम पर ही सीमेंट की रैक उतारी जाएगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में व्यापारियों को 20 रुपये प्रति टन टर्मिनल शुल्क नहीं देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।