सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Cache of Illegal Weapons Seized in Kota, Averting Major Crime; Two Accused from Kohinoor Gang Arrested

Rajasthan News: कोटा में बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 'कोहिनूर गैंग' के दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 06:19 PM IST
Cache of Illegal Weapons Seized in Kota, Averting Major Crime; Two Accused from Kohinoor Gang Arrested
राजस्थान के कोटा शहर में पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात से पहले कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लेकर कोटा पहुंचे थे और इनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में किया जाना था। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई शहर के बोरखेड़ा थाना पुलिस ने की है।
 
हथियारों के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 6 देसी पिस्तौल, 2 देसी कट्टे और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कैथून निवासी रोनू उर्फ रौनक और कोटा उद्योग नगर निवासी लोकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
 
पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य मामलों और संभावित आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी मिल सकती है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
 
‘कोहिनूर-0007’ गैंग से जुड़े होने की आशंका
एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित ‘कोहिनूर-0007’ गैंग के सदस्य हैं। यह गैंग पहले भी कई वारदातों में सक्रिय रही है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन हथियारों का उपयोग कोटा में किस प्रकार की वारदात के लिए किया जाना था।

पढ़ें- हनुमानगढ़ विस्फोट साजिश: अजमेर के ऑटो चालक समेत तीन आरोपी अंबाला से गिरफ्तार, पड़ोसी बोले- सीधा-सादा था अकबर
 
हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क की जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को इंदौर में किस व्यक्ति से खरीदकर लाए थे और इनकी आगे कहां सप्लाई की जानी थी। इसके अलावा दोनों आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है, ताकि उनके संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके।
 
अपराध नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी कालू भड़क को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से भी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए थे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झज्जर में रविवार को भी लगी एजेंसी पर लाइन, हंगामे के बाद शटर किया डाउन

बहादुरगढ़ के बादली में गैस सिलेंडर न मिलने पर भट्ठा मजदूर महिलाओं का झलका दर्द

Meerut: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन

15 Mar 2026

Meerut: पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया

15 Mar 2026

Meerut: गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए लगी भीड़

15 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: महर्षि दयानंद व राष्ट्र धर्म पर गोष्ठी का आयोजन

15 Mar 2026

मैरिज लॉन में शार्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले, VIDEO

15 Mar 2026
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी बोले- पेपर काफी अच्छा था; VIDEO

15 Mar 2026

लखनऊ में एसआई भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर

15 Mar 2026

रायबरेली में कबड्डी में दोनों वर्गों से स्टेडियम-बी टीम जीती, जूडो के मुकाबलों में दिखी प्रतिभा

15 Mar 2026

लखनऊ में एसआई भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

15 Mar 2026

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने किया हथियार और ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

15 Mar 2026

अजनाला में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

15 Mar 2026

फिरोजपुर में अचानक हुई तेज बारिश

फिरोजपुर में एलपीजी ब्लैक की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शुरू की जांच

अयोध्या में रेल फाटक चंद्रमा को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

15 Mar 2026

Meerut: एसएसपी ने किया जानी थाने का निरीक्षण

15 Mar 2026

सासनी में कान्हा कोल्ड स्टोरेज के चैंबर की गिरी दीवार

15 Mar 2026

जींद में युवा मित्र मंडल का सामूहिक विवाह समारोह शुरू

15 Mar 2026

अयोध्या में पूरा बाजार की पुरानी पुलिस चौकी हटेगी, बच्चों और युवाओं के लिए बनेगा जिम हाउस

15 Mar 2026

Pilibhit: पूरनपुर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

15 Mar 2026

लखनऊ में गैस न मिलने से दुकानदार जला रहे भट्ठी, महंगी हुई चाय

15 Mar 2026

LPG Gas Shortage: फरीदाबाद में गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, लंबी कतारें

15 Mar 2026

पाकिस्तान के रास्ते आया था आरडीएक्स, अंबाला के बराड़ा के पकड़े गए तीनों युवकों को मिला

15 Mar 2026

Sirmour: शिलाई में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का किया जोरदार स्वागत

15 Mar 2026

फरीदाबाद में बदमाशों का आतंक, हिस्सेदारी को लेकर शराब ठेके पर फायरिंग कर छोड़ी धमकी भरी चिट्ठी

15 Mar 2026

लखनऊ के आशियाना में निशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन

15 Mar 2026

सुखपाल खैहरा का AAP पर हमला, बोले- पंजाब में रोज मर्डर हो रहे

15 Mar 2026

Mandi: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने रखी मंडी के नए कोर्ट कॉम्पलेक्स की आधारशिला

15 Mar 2026

बहादुरगढ़ के बादली में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed