सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Fake Safaris in Ranthambore: Taking Tourists on Tours Without Valid Tickets Case Action Against Guides-Drivers

रणथंभौर में फर्जी सफारी: बिना वैध टिकट पर्यटकों को घुमाने के मामले में गाइड-चालक पर कार्रवाई, कैसे हुआ खुलासा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:51 PM IST
Fake Safaris in Ranthambore: Taking Tourists on Tours Without Valid Tickets Case Action Against Guides-Drivers
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर फर्जी टिकट के जरिए पर्यटकों को टाइगर सफारी कराने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आते ही वन प्रशासन में हड़कंप मच गया और विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गाइड और वाहन चालक के पार्क में प्रवेश पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है।
 
जांच के दौरान कैंटर में मिले बिना टिकट पर्यटक
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह की पारी में जोन नंबर 1 में गश्ती दल द्वारा एक कैंटर की जांच की गई। जांच के दौरान कैंटर में दो पर्यटक बिना वैध टिकट के पाए गए, जो फर्जी तरीके से सफारी कर रहे थे। इस खुलासे के बाद मामला गंभीर हो गया और तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
 
डीएफओ के निर्देशन में मौके पर पहुंची टीम
सूचना मिलते ही डीएफओ मानस सिंह के निर्देशन में एसीएफ महेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कैंटर नंबर RJ-25-TA-1862 की जांच की। जांच के दौरान गाइड सरदार सिंह से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि भीम सिंह नामक एक फॉरेस्ट गार्ड ने सिंह द्वार से इन पर्यटकों को कैंटर में बैठाया था।
 
एजेंट को 8000 रुपये देकर कराई गई सफारी
पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने एक एजेंट को 8000 रुपये देकर सफारी करवाई थी और इसकी रसीद भी प्रस्तुत की। इस खुलासे के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ मानस सिंह ने जांच एसीएफ निखिल शर्मा को सौंपी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- रणथंभौर टाइगर रिजर्व: बाघिन ‘शक्ति’ ने मिनटों में मगरमच्छ को किया ढेर, दुर्लभ नजारा देख पर्यटक हैरान; वीडियो
 
गाइड और चालक पर तत्काल प्रतिबंध
प्राथमिक कार्रवाई के तहत संबंधित गाइड और वाहन चालक के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में प्रवेश पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
रणथंभौर में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एजेंटों और गाइडों की मिलीभगत से फर्जी टिकट बनाकर पर्यटकों से रकम वसूलने के मामले सामने आ चुके हैं। खासकर पंच सितारा होटलों में ठहरे पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की बात भी सामने आती रही है।
 
साख और सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
सूत्रों के अनुसार कई सफारी जोनों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात फॉरेस्ट गार्डों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते तैनाती में बदलाव नहीं किया गया तो ऐसी अनियमितताएं जारी रह सकती हैं। रणथंभौर, जो देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में शुमार है, वहां इस तरह की घटनाएं पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण दोनों के लिए चिंता का विषय बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरे मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर

05 Apr 2026

Hamirpur: कृष्ण लाल सोनी बोले- परिवहन पेंशनरों को नहीं मिली डीए की किस्त

बारिश और आंधी से खराब हुई किसानों की फसल, VIDEO

05 Apr 2026

अपना घर आश्रम में पीएनजी गैस आधारित कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ, VIDEO

05 Apr 2026

बदायूं दोहरा हत्याकांड: हर्षित मिश्रा के पिता बोले- अगर न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्मदाह

05 Apr 2026
विज्ञापन

Shimla: क्रेगनैनो ट्यूलिप पार्क पर मौसम की दोहरी मार, खिले फूल भी ओलावृष्टि से तबाह

05 Apr 2026

लुधियाना में बच्चे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन, हाईवे किया जाम

05 Apr 2026
विज्ञापन

बाराबंकी में पुलिस ने 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद करके स्वामियों को सौंपा

05 Apr 2026

Sanjay Saraogi on Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव केरल में लगातार बिहार का अपमान कर रहे हैं- संजय सरावगी

05 Apr 2026

UP Assembly Election 2027: चुनावी बिसात बिछाने निषाद पार्टी ने नोएडा में डाला डेरा

05 Apr 2026

घाटमपुर-साढ़ मार्ग: करोड़ों की सीसी रोड पहली बारिश भी नहीं झेल सकी; गौरी ककरा गांव में धंसी सड़क

05 Apr 2026

लुधियाना में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

05 Apr 2026

दुष्कर्म के केस में फंसा आप विधायक हरमीत पठानमाजरा एक दिन के रिमांड पर

05 Apr 2026

Building Collapsed in Kotma: अनूपपुर के कोतमा में ढही इमारत, क्या बोले मंत्री और जिलाधिकारी? | Anuppur

05 Apr 2026

फतेहाबाद में वेटर पार्टी की गाड़ी का टायर फटा, पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, 8 घायल

05 Apr 2026

VIDEO: भारत गैस एजेंसी के सामने सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी

05 Apr 2026

Meerut: केएमसी में लगाया फिजियोथैरेपी का शिविर

05 Apr 2026

Meerut: एनएएस समेत 25 केंद्रों पर हुई परीक्षा

05 Apr 2026

VIDEO: महापौर और मंत्री के निरीक्षण के बाद सड़क पर फैली रही गंदगी

05 Apr 2026

VIDEO: श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

05 Apr 2026

VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीएनए के 50 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई, किया संबोधित

05 Apr 2026

तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, 4 की मौत...रेल यातायात भी ठप

05 Apr 2026

अक्षरम-2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारों का विराट उत्सव: जीजेयू कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

05 Apr 2026

Jammu news: जम्मू के डोडा में बारिश का अलर्ट, DDC की चेतावनी!

05 Apr 2026

हुसैनीवाला को 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा टूरिस्ट प्लेस

VIDEO: बीएनए का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री योगी ने कलाकारों को किया सम्मानित, आनंद मठ नाटक देखा

05 Apr 2026

दिखेगा इतिहास...श्रीराम से जुड़ी 300 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि आई सामने

05 Apr 2026

उन्नाव: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; अजगैन थाने के पास हादसा

05 Apr 2026

जींद को पिछड़े जिले से विकसित जिले में बदल दिया: विधायक कृष्ण मिड्डा

05 Apr 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने किया ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला का दौरा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed