सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sikar News: Ajitgarh's beloved son martyred in Pithoragarh, last rites will be performed with state honors

Sikar News: पिथौरागढ़ में शहीद हुआ अजीतगढ़ का लाड़ला, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 01:14 PM IST
Sikar News: Ajitgarh's beloved son martyred in Pithoragarh, last rites will be performed with state honors
जिले के अजीतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ढाणी लोहिया गांव का वीर सपूत, आईटीबीपी जवान रतनलाल गुर्जर देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जाजरदेवल क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान ऑक्सीजन स्तर कम होने से उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 14वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में तैनात थे।

शहीद की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की आंखें नम हो उठीं और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। शहीद रतनलाल का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह अजीतगढ़ पुलिस थाना लाया गया, जहां से तिरंगा बाइक रैली के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ढाणी लोहिया में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर आदित्य दुबई से गिरफ्तार, पूछताछ के बाद नागौर में होगी पेशी

गौरतलब है कि शहीद रतनलाल गुर्जर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार पहले भी देश के लिए बलिदान दे चुका है। बड़े भाई रामपाल गुर्जर भी भारतीय सेना में कार्यरत थे और लगभग चार साल पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। अब एक बार फिर इस परिवार ने देश के लिए एक और लाल खो दिया।

शहीद के परिजनों को अब तक इस दर्दनाक खबर की जानकारी मिलने के बाद गम का माहौल है। गांव के लोगों ने अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व जताया लेकिन आंखें नम रहीं। अंतिम संस्कार के समय आईटीबीपी, सेना, पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने भी शहीद रतनलाल की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपने इस सपूत पर गर्व है, जिसने देश की सेवा में प्राण न्योछावर कर दिए।

शहीद रतनलाल गुर्जर की यह शहादत केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है। देश हमेशा उनके बलिदान को याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बैरिकेडिंग तोड़ डिवाइडर से टकराया वाहन

04 Apr 2025

VIDEO : सुल्तानपुर में युवक की हत्या, परिजनों और पुलिस में हुई कहासुनी

03 Apr 2025

VIDEO : सुल्तानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर पर शक

03 Apr 2025

VIDEO : Lucknow: लक्ष्मण मेला मैदान पर चैती छठ महापर्व पर किया गया पूजन

03 Apr 2025

VIDEO : Raebareli: जिले में दर्ज हैं 2884 वक्फ संपत्तियां, अमेठी के तिलोई तहसील क्षेत्र का ब्योरा भी यहीं दर्ज

03 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में सपा पार्षद को जल पुलिस के सिपाही ने पीटा, थाने पहुंचा मामला

03 Apr 2025

VIDEO : नागरी नाटक मंडली में रंग अनुष्ठान के मंचन ने मोहा मन

03 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी में यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले यह

03 Apr 2025

Guna News: गुना में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, फिर ये हुआ

03 Apr 2025

Jabalpur News: फेसबुक पोस्ट में जय पाकिस्तान लिखने वाले बसपा नेता के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तार कर जेल भेजा

03 Apr 2025

VIDEO : कपड़े की सिलाई करने वाली फैक्टरी में लगी आग, युवक की झुलसकर मौत

03 Apr 2025

VIDEO : ईद की बधाई लेने गए ढोलकियों पर हमला, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

03 Apr 2025

VIDEO : मिर्जापुर के इस शख्स की किस्मत बदली, ड्रीम इलेवन पर तीन करोड़ जीते

03 Apr 2025

VIDEO : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अलीगढ़ आए, वक्फ संशोधन बिल पर खुलकर बोले

03 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ में अकराबाद के गांव नानऊ नहर पुल बाजार में क्षत्रिय समाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका

03 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

03 Apr 2025

VIDEO : रोहतक में झाड़ियों में लगी आग, झुग्गियां बची

03 Apr 2025

VIDEO : महापौर ने रैली निकालकर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी, 15 दिन बाद चलेगा बुलडोजर

03 Apr 2025

VIDEO : बरनाला के तीन भाई-बहन की लगी सरकारी नौकरी

03 Apr 2025

VIDEO : श्री जंगली देवी मंदिर में खजाना पाने के लिए लगी भक्तों की भीड़

03 Apr 2025

VIDEO : पंचायत घर का एसडीएम ने किया निरीक्षण...फार्मर रजिस्ट्री को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

03 Apr 2025

VIDEO : भगवान द्वारिकाधीश की निकाली शोभायात्रा...पुष्पवर्षा कर उतारी गई आरती

03 Apr 2025

VIDEO : भगवान द्वारिकाधीश की निकाली शोभायात्रा...ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

03 Apr 2025

VIDEO : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अलीगढ़ कार्यालय का हुआ उद्घाटन, महंत स्वामी शिवानंद महाराज व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय बोले यह

03 Apr 2025

Karauli News: उत्तर भारत के प्रसिद्ध कैलादेवी चैत्र लख्खी मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाकुम्भ जैसा नजारा

03 Apr 2025

VIDEO : यमुना का धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव...पंचामृत से अभिषेक

03 Apr 2025

VIDEO : मां कात्यायनी की आराधना कर मांगी समृद्धि, देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे

03 Apr 2025

VIDEO : कोरबा में अवैध महुआ शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, 860 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार... चार आरोपी फरार

03 Apr 2025

VIDEO : सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के काम ने पकड़ी रफ्तार, 18 नंबर पिलर पायलिंग शुरू

03 Apr 2025

Agar Malwa: दो स्कूलों में मिला ताला, शिक्षिकाओं का अजब तर्क कहा- गांव में मान का कार्यक्रम था तो आ गए थे घर

03 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed