Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Western Disturbance Impact Heavy Rain in Sikar Orange Alert Issued Relief from Humidity
{"_id":"69cf35a856098a0ba6045858","slug":"heavy-rain-in-sikar-amid-orange-alert-rain-will-continue-for-the-second-week-as-well-sikar-news-c-1-1-noi1438-4121361-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: सीकर में हुई झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: सीकर में हुई झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; उमस से मिली राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 09:30 AM IST
Link Copied
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सीकर जिले में बीती देर रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और सुबह होते-होते कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले दो दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग, ने सीकर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आज पूरे दिन इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई गई है।
सुबह से ही सीकर में बारिश शुरू
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर आज देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सीकर के दांतारामगढ़, पलसाना और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिले के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले हफ्ते में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है, जो गर्मी से राहत की बड़ी खबर है।
अगले हफ्ते फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेशवासियों को अगले हफ्ते भी गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। 7 और 8 अप्रैल को एक और मज़बूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिसके चलते इन दोनों दिनों में कई इलाकों में तेज़ बारिश होने के आसार हैं। कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।