Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: 374 kg ghee seized in Sirohi, samples sent for testing
{"_id":"67cc22fdeb3ae35c8d061266","slug":"in-sirohi-the-food-safety-department-took-major-action-under-the-campaign-visit-pure-food-adulteration-374-kg-of-ghee-seized-2-samples-taken-during-this-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2704391-2025-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सिरोही में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 374 किलोग्राम घी जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सिरोही में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 374 किलोग्राम घी जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 06:37 PM IST
Link Copied
राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से होली के त्योहार पर आयुक्तालय खाद सुरक्षा जयपुर और जिला कलेक्टर सिरोही के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही की टीम द्वारा सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जिले के रोहिड़ा गांव में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बड़ी कारवाई की गई है। इसमें 374 किलोग्राम घी जब्त कर 2 सैंपल लिए गए है। इन्हें जांच के लिए विभागीय लैब भिजवाया गया है, वहां से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कारवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के लिए पाबंद किया गया है।
सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि होली के त्योहार पर राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत एवं धर्मवीर की संयुक्त टीम द्वारा जिले में निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई। इसमें मैसर्स सोमनाथ किराना स्टोर, रोहिड़ा में घी ब्रांड मेहई के 2 सैंपल लिए गए एवं कुल 374 किलोग्राम घी जब्त कर मौके पर ही सीज की कार्रवाई की गई। उसके बाद इन सैंपलों को जांच के लिए विभागीय लेबोरेट्री भिजवाया गया है।
मिलावट पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई
सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. खराड़ी के अनुसार अगर रिपोर्ट में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की कारवाई से मिठाई एवं किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चले गए। सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद पदार्थों, मिठाइयों को खुले में नही रखने के लिए पाबंद किया गया। सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों की पालना के लिए भी आदेश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।